फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 केंद्रों पर 2100 लोगों के टीकाकरण के साथ हराएंगे कोरोना को

विज्ञापन
लि अस्पताल में कोविड 19 वैक्सीनेशन के पूर्वाभ्यास के दौरान चिकित्सकों के साथ वैक्सीनेशन कक्ष में - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना के हारने का अब वक्त आ चुका है। पूर्वाभ्यास सफल होने के बाद अब टीका लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत होगी। एक साथ 21 केंद्रों पर 2100 लोगों का टीकाकरण होगा। इनकी सूची पहले से तैयार कर पोर्टल पर फीड की जा चुकी है। वैक्सीन एक दो दिनों में जिले में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

कोविड-19 वैक्सीनेशन के पहले चरण में सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सक और कर्मचारियों का टीकाकरण होना है। जिले में ऐसे 13009 लोगों की सूची बनाई गई है। सप्ताह में दो दिन टीकाकरण होना है। सोमवार को छिटपुट खामियों के बीच सभी 25 केंद्रों पर पूर्वाभ्यास सफल होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पहले दिन 2100 लोगों को टीका लगेगा। हर केंद्र पर औसतन 80-85 लोग को टीका लगेगा। कोविड-19 पोर्टल पर उनका पूरा ब्योरा पहले से ही दर्ज है। उन्हें सूचना भी दी जा रही है। पहले चरण का टीकाकरण पांच से छह दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। दूसरे चरण में पुलिस, होमगार्ड, राजस्व कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। 16 को टीकाकरण से पहले ही वैक्सीन आने की संभावना है। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए पहले ही सीएमओ कार्यालय में आईएलआर (आईस लेबल रेफ्रिजरेटर) तैयार किया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारी अंतिम चरण में है। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री टीका लांच करेंगे। उसी के साथ ही पूरे देश में वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। जिले में पहले दिन 2100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
---
पहले पूर्वाभ्यास की घबराहट नहीं दिखी इस बार
-25 केंद्रों पर हुआ पूर्वाभ्यास, दिखी पूरी टीम की सतर्कता
-ध्वस्त हुआ नेटवर्क तो वाई-फाई से जोड़कर किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। वैक्सीनेशन के लिए पूर्वाभ्यास में जिला महिला अस्पताल पर फिर खामियां मिली। इस बार कर्मचारियों के स्तर पर सब कुछ ठीक था तो नेटवर्क ही ध्वस्त हो गया। इससे पोर्टल से कर्मचारियों के नाम-पते का मिलान और सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रक्रिया बाधित रही। काफी देर तक माथापच्ची के बाद भी नेटवर्क नहीं सुधरा तो फिर दूसरे वाई-फाई से कनेक्ट कर प्रक्रिया आरंभ की गई। जिले के 25 केंद्रों पर पूर्वाभ्यास सतर्कता के साथ पूरा किया गया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शुरू हुए पूर्वाभ्यास में मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग और शारीरिक दूरी के मानक का पालन कराने में जिम्मेदार तल्लीनता से लगे रहे। शहर में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राजकीय लीलावती अस्पताल में पूर्वाभ्यास हुआ। डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने इसका निरीक्षण किया। प्रत्येक केंद्र पर तय प्रक्रिया के तहत सुरक्षाकर्मियों ने पहले सूची से नाम का मिलान कर टीका लगाने वालों को बारी-बारी अंदर भेजा, जहां पोर्टल की सूची से सत्यापन के बाद उन्हेें वैक्सीन लगाया गया। आधे घंटे तक सभी लोग निगरानी में रखे गए। पहले पूर्वाभ्यास में दिख रही घबराहट इस बार नहीं थी। स्वास्थ्य कर्मचारी भी टीकाकरण को लेकर आश्वस्त नजर आए। जिले के शाहगंज, मड़ियाहूं, जलालपुर, रामपुर, केराकत, बदलापुर, नौपेड़वा, मेहरांवा, चोरसंड, नेहरुनगर, महराजगंज, डोभी, रामनगर, मुफ्तीगंज, सुजानगंज, मछलीशहर, सतहरिया में भी कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। सीएमओ सहित अन्य नोडल अफसरों ने अस्पतालों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें