फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में भी होगा कोरोना का इलाज

विज्ञापन
09- सिंगरामऊ क्षेत्र के बछुआर गांव में दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों की जांच के लिए तैनात स्वास्थ्य - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने कहा की कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए इच्छुक निजी अस्पतालों को भी जोड़ने का शासन से निर्देश मिला है। अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है। प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ोतरी को देखते रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जनपदों में एल-वन , एल-टू और एल-तीन चिकित्सालयों को चिह्नित किया जाना है। जो अस्पताल जुड़ना चाहते हैं उनकी सूची तैयारी कर मरीजों का इलाज करने के लिए भर्ती कराया जाएगा। इन निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के उपचार का सम्पूर्ण व्यय भार स्वयं ही वहन करने होगा। सरकार ने जिन निजी चिकित्सालयों को अधिसूचित किया है या भविष्य में किया जाना है उनमें मरीजों के उपचार में होने वाला व्यय प्रदेश सरकार की ओर किया जाएगा। निजी चिकित्सालयों में चिकित्सक, नर्स एवं अन्य मेडिकल स्टाफ को समुचित प्रशिक्षण दिया जाना है। इसकी जानकारी इंडियन मेडिकल एशोसिएशन को दे दिया गया है।
सॉइकोलॉजिस्ट से फोन पर लें परामर्श
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने बताया है कि कोविड-19 महामारी में लाक डाउन के कारण बढ रहे तनाव से निजात पाने के लिए काउंसलर से सलाह ले सकते हैं। आमजन, विद्यार्थी व अभिभावक अपने घरों में कैद हैं। जिससे लोगों को परेशानी बढ़ रही है। आत्महत्या करने जैसे भाव उत्पन्न हो रहे है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सक, काउंसलर, क्लीनिकल, साइकोलॉजिस्ट से आवश्यक परामर्श एवं उपचार ले सकते हैं। मनोचिकित्सक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह 7376157916 , क्लिनिकल सॉइकोलॉजिस्ट राम प्रकाश पाल 8840316003, सोशल वर्कर विकास कुमार सिंह 9113397757, साइकाइट्रिक नर्स पंकज कुमार वर्मा 860 4180006 और जिला अस्पताल परिसर में स्थित मनकक्ष का हेल्प लाइन नंबर 7754002726 पर सम्पर्क कर परामर्श ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें