फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वारियर्स का फूलों से हुआ स्वागत

विज्ञापन
12- जफराबाद नगर पंचायत के अधिकारी व सफाई कर्मचारीयों को फूल भेंट कर सम्मानित करते नागरिक। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत/जफराबाद। कोरोना को हराने के लिए पूरी शिद्दत से अपनी ड्यूटी निभाने में जुटे योद्धाओं का रविवार को जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। लोगों ने घरों की छत से उन पर फूल बरसाए तो माला पहनाकर भी अभिनंदन किया। केराकत और जफराबाद नगर पंचायत में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

केराकत में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल बिंद कुमार, एसएसआई हरिप्रकाश, ईओ संदीप कुमार, स्वास्थ्य व सफाई कर्मचारी का काफिला फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। घरों की छत से महिलाओं, बच्चों ने उन पर फूलों की वर्षा की। इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सतीश सेठ, ताहिर खान, अरुण कमलापुरी, विनोद कुमार कन्नौजिया, चंदन सेठ, आजाद गुप्ता, सुनील कन्नौजिय आदि मौजूद रहे। उधर, जफराबाद कस्बे में ईओ आशुतोष त्रिपाठी के नगर पंचायत के 30 सफाई कर्मचारियों की टीम टेंपो स्टैंड से मुख्य मार्ग से होते हुए गुजरी। उन पर सड़क के दोनों छोर से छतों से नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर सम्मान बढ़ाया। करीब एक किमी तक पुष्प वर्षा से कर्मचारी अभिभूत हो गए। समाजसेवी संदीप सेठ और नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने सभी को बुके, स्मृति चिह्न व माला देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुशील मोदनवाल, जयहिंद सेठ,अरुण चौरसिया, आशीष चौरसिया, सरफराज खान आदि मौजूद रहे।
शहर में पुलिस और पीएसी ने किया पैदल मार्च
जौनपुर। लॉक डाउन केञ इस दौर में लोगों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने करने के लिहाज से रविवार को पुलिस और पीएसी के जवानों ने शहर के उत्तरी इलाके में पैदल मार्च किया। सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, नगर कोतवाल पवन उपाध्याय ने क्यूआरटी, बज्र वाहन, पीएसी और पुुलिस बल के साथ कोतवाली चौराहे से निकलकर पान दरीबा रोड, कल्लू इमामबाड़ा, इमाम चौक, अबीरगढ़ टोला, मीरमस्त, हमामदरवाजा, मुल्ला टोला, तूतीपुर, ताड़तला होकर चहारसू चौराहा पहुंचे। जहां पैदल मार्च समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी बनाने, घरों से बाहर न निकलने, लॉक डाउन का पालन करने, मास्क लगाने और सै निटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें