41- जिला चिकित्सालय सभागार में कांग्रेस नेत्री चित्रलेखा सिंह द्वारा कोरोना वारियरर्स योद्धाओं ?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय सभागार में कोरोना वारियर्स का माल्यार्पण करके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके शर्मा, डा. सैफ, डा.एसके यादव, डा. बीके सोनकर, डा. केके पांडेय, डा. अरविंद आवुर्वेद , डा. शायन दास और कोविड-19 में लगे सभी सफाई कर्मियों, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और चालकों को को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मान दिया। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डा. चित्रलेखा सिंह ने सभी कोरोना वारियर्स का स्वागत कर आभार ब्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो सहयोग किया है वह हमेशा याद रहेगा। डा. चित्रलेखा सिंह ने लद्दाख में शहीद हुए भारत के वीर जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की महासचिव सुषमा सोनकर, सुमन यादव, संगीता सिंह, विजय सिंह बागी, मोतीलाल यादव, राधे कृष्ण (मुन्ना झा), रोशी सोनकर, ,सलीम आदि मौजूद रहे।