फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर तेजी से बढ़ने लगा कोरोना, दो परिवारों के छह सदस्यों समेत 31 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बार-बार हिदायतों के बावजूद बरती जा रही लापरवाही से कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार को 31 नए पॉजिटिव केस आए। पीड़ितों में दो अलग-अलग परिवारों के भाई-बहन समेत छह लोग शामिल हैं। नए मरीजों में ज्यादातर की उम्र 50 से कम है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस 6240 हो गई है। इसमें 5960 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 91 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सुजानगंज ब्लाक में आठ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। छिपिया गांव निवासी एक परिवार में दो भाई (7 व 16 वर्ष) और एक बहन (9) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके अलावा तिलहरा, दान, आजो व थलोई गांव में भी एक-एक मरीज मिला है। करंजाकला के प्रेमापुर में तीन और अकबरपुर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। बदलापुर के बहरीपुर, सुल्तानपुर, धर्मापुर के पिलखिनी, उदो चौकिया, मड़ियाहूं के मलिकानपुर, शीतलगंज, सिकरारा के बिंदौली, रामपुर के वोरया, रामपुर, खुटहन के रसूलपुर में भी नए मरीज मिले हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को 1874 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 31 पॉजिटिव हैं। पहले के दस मरीज ठीक हुए हैं।
रिपोर्ट आने से पहले ही मुंबई गया परिवार, मां-बेटा समेत तीन संक्रमित
जौनपुर। करंजाकला के प्रेमापुर गांव में एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह परिवार मुंबई से आया था। वापसी से पहले कोरोना जांच रिपोर्ट लाने की शर्त पर परिवार के सदस्यों ने अपनी जांच कराई। कोई लक्षण न होने के कारण खुद को निगेटिव मानते हुए परिवार स्पेशल ट्रेन में सवार होकर मुंबई पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद सोमवार को 30 वर्षीय मां और दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ट्रेन में सफर के दौरान परिवार के सदस्य कई लोगों के संपर्क में आए होंगे, जिन्हें ट्रेस करना अब चुनौती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें