मुंगराबादशाहपुर के गरियांव गांव में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेते चिकित्सक।
- फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। सीएचसी मछलीशहर की मेडिकल टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में थाना मछलीशहर के ग्राम अलापुर करौरा में कोविड-19 कैंप लगाया। गांव वालों ने शिविर में रुचि ही नहीं ली। जांच कराने कोई नहीं आया तो उन्होंने मछलीशहर थाने की पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की टीम गांव में पहुंची और जो लोग बिना मास्क या हेलमेट के टहलते मिले। उनको कोरोना जांच के लिए भेजा गया। मेडिकल टीम ने जांच करने के साथ-साथ उनको मास्क पहनने और कोरोना से बचाव की जानकारी देती रही। एसआई भगवान यादव की मौजूदगी में 21 लोगों की जांच कराई गई। सभी नेगेटिव पाए गए। स्वास्थ्य टीम में भोला नाथ गुप्ता (एलटी), विकास गुप्ता, कुसुम सिंह, आशा आदि मौजूद रही ।