फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के Corona Positive ने आठ जिलों की बढ़ाई मुश्किल, रिपोर्ट आने के पहले घर भेजे गए थे साथ क्वारंटीन रहे 28 लोग

Thu, 16 Apr 2020 11:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना का टेस्ट करते - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जौनपुर जिले में बुधवार को कोरोना पॉजीटिव मिला जमाती प्रदेश के कई जिलों के प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सात जिलों के 28 लोग उसके साथ क्वारंटीन सेंटर में रखे गए थे। चौदह दिन की अवधि पूरी होने के बाद सभी को संबंधित जिलों में भेज दिया गया था। रिपोर्ट आने के बाद अब डीएम ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर वहां भेजे गए लोगों को तत्काल क्वारंटीन में लेकर सैंपल जांच कराने को कहा है। इनमें सर्वाधिक 13 लोग वाराणसी के हैं।

विज्ञापन



मोहम्मद हसन आईटीआई सुक्खीपुर में कुल 75 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया था। इसमें चार जौनपुर और 28 अन्य जिलों के निवासी थे। 43 लोग गैर प्रांतों के रहने वाले हैं। 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद जौनपुर के चार और अन्य जिलों के 28 लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बसों से उनके जिलों में भेज दिया गया।

इसके कुछ घंटे बाद ही इसी क्वारंटीन सेंटर में रखे गए पुरानी दिल्ली निवासी एक जमाती की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। इसके बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संबंधित जिलों के डीएम को पत्र लिखकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने वहां भेजे गए सभी लोगों को क्वारंटीन में लेकर सैंपल की जांच कराने को कहा गया है। इसमें 13 लोग वाराणसी के हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
इनके अलावा संतकबीरनगर के छह, सोनभद्र के तीन, गाजीपुर व चंदौली के दो-दो, मिर्जापुर व सुल्तानपुर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। वहीं इसी कैंपस के बगल में स्थित मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में रखे गए सोनभद्र के अन्य आठ और आजमगढ़ के एक व्यक्ति पर भी निगरानी को कहा गया है।

यह नौ लोग भी उसी बस ले जाया गया था, जिससे अन्य 28 लोग गए थे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी जिलों के डीएम-एसपी को पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी गई है। क्वारंटीन सेंटर में अभी मौजूद गैर प्रांतों के 43 लोगों में से 15 के सैंपल की जांच पहले ही कराई जा चुकी है। अन्य 28 के भी सैंपल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें