फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः एक ही परिवार की तीन पीढ़ी के लोगों समेत 13 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 13 नए पॉजिटिव केस आए। पीड़ितों में बदलापुर के परिवार की तीन पीढ़ियों के लोग शामिल हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। नए मरीजों के बाद अब जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6190 हो गई है। इसमें 5939 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 90 की मौत हुई है।
विज्ञापन

बदलापुर के हिम्मतपुर गांव निवासी एक किशोर (14) को सर्दी-खांसी, बुखार होने पर परिवार वालों ने उसकी जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके पिता (44) और दादा (75) भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। हालांकि दोनों में कोई लक्षण नहीं था। शहर के बड़ी मस्जिद निवासी युवक और टीचर्स कॉलोनी निवासी वृद्ध में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। नए मरीजों में जलालपुर, धर्मापुर, मड़ियाहूं, महराजगंज, केराकत के भी एक-एक मरीज शामिल हैं। उधर, टारगेटेड सैंपल के तहत मछलीशहर सीएचसी की टीम ने मीरगंज के कसेरवां बाजार में कैंप लगाया। इसमें 53 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। सभी निगेटिव रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 1975 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 13 पॉजिटिव हैं। पहले के भर्ती 27 मरीज ठीक हुए। कुल 1892 नए सैंपल भी किए गए। अब तक 255520 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 253784 का रिजल्ट आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें