फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को 579 ने हराया, 268 नए मरीज मिले, चार की जान गई....

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना को मात देने वालों की संख्या में अब तेजी से वृदि हो रही है। सोमवार को 268 नए मरीज मिले तो दोगुने से भी अधिक 579 मरीज स्वस्थ हुए। हालांकि महिला समेत चार मरीजों की जान भी चली गई। जिले में अब तक कुल 169 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इसमें 69 लोगों की मौत दूसरी लहर ने ली है। कुल एक्टिव केस 4348 हो गए हैं। इसमें 4193 मरीज होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन

शहर के सैदनपुर मोहल्ला निवासी (73), नई आबादी आजमगढ़ रोड निवासी (55) और अहियापुर निवासी (85) को गंभीर स्थिति में एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मूल रुप से आजमगढ़ निवासी महिला (64) को भी एल-2 अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। उसने भी सोमवार को दम तोड़ दिया। नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर जांच की गई। एंटीजन किट से जांच में 82 मरीज संक्रमित मिले। वहीं 144 की रिपोर्ट आरटी-पीसीआर की जांच में पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल में लगे ट्रूनट मशीन से 42 मरीजों में संक्रमण की पहचान हुई। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए संबंधित सीएचसी की टीम को निर्देशित किया गया है। वह प्रत्येक मरीज के सापेक्ष 20 लोगों की कांटेक्ट सैंपलिंग करेंगे। जिले में अब तक 13005 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4348 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 314 का उपचार जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है। 26 मरीज अन्य जिले के अस्पतालों में भर्ती हैं।
---
3888 लोगों को लगा कोरोना का टीका
जौनपुर। जिले में सोमवार को 84 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 3888 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को 84 स्वास्थ्य इकाइयों पर टीकाकारण हुआ। इस दौरान टीका लगवाने वालों में 1309 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे। उन्हें टीके की पहली डोज दी गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2577 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी। इस तरह से अब तक कुल 257671 लोगों को टीके की डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें