फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें रही बंद, आवागमन पर पाबंदी से पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए करीब 68 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है बावजूद इसके शहर में आने वाली भीड़ कम नहीं हो रही है। सुबह सब्जी मंडी से लेकर कोतवाली, चहारसू तक लोगों की आवाजाही के चलते भीड़ लगी रही। यहां जाम जैसा नजारा दिखा। सुबह 10:30 बजे तक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का भी कहीं पता नहीं था। हालांकि शहर के ओलंदगंज समेत कुछ प्रमुख इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। उत्तरी इलाके में दुकानें बंद रहीं लेकिन सड़कों पर चहल पहल दिखी।
विज्ञापन

दोपहर में निकली पुलिस की टीम ने बेवजह घर से निकलने वाले और बिना मास्क के निकले लोगों का चालान किया। शहर में जगह-जगह लगाए गए बैरियर पर तैनात पुलिस व होमगार्ड के जवान लोगों से पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया। गैर जरूरी काम से निकले लोगों को बैरियर पर सख्ती के कारण लौटना भी पड़ा। शहर में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण तीन मई को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। बावजूद इसके किराना सहित दूध, सब्जी व फल की दुकानें खुले होने के कारण लोगों की भारी भीड़ लग रही थी। इसे देखते हुए बुधवार से शहर में पूरी तरह कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया। दवा व शराब की दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानें बंद रहीं।
---
जरूरी सामान बेचने के लिए तैनात किए गए हैं वार्डवार ठेला
जौनपुर। शहर के लोगों को राशन, सब्जी, दूध व फल आदि सामानों के लिए दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए वार्डवार ठेले वालों की तैनाती की गई है। उनका कार्ड बनाया गया है, जिससे उनकी पहचान हो सके और अपने संबंधित मोहल्ले में ही घर-घर जाकर सामानों को बेच सके। इसके लिए शहर के कुल 39 वार्डों में 300 ठेले वालों की तैनाती की गई है, इसके अलावा किराना व जनरल की दुकानों को होम डिलेवरी के लिए भी निर्धारित किया गया है जो लोगों के फोन आने पर सामानों को उनके घर पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

---
नहीं चल रहे थे आटो व ई-रिक्शा
जौनपुर। शहर में बुधवार को प्राइवेट वाहनों का भी संचालन पूरी तरह बंद रहा। ई-रिक्शा व आटो नहीं चल रहे थे, जबकि इसके पहले इनका संचालन हो रहा था। इनके न चलने के कारण बाहर से आने वाले लोग अपने निजी साधन बुलाकर गंतव्य तक जाने को विवश हुए।
---
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। अनावश्यक लोग घुम न पाए, इसके लिए बैरियर लगाने सहित पुलिस व होमगार्ड तैनात किया गया है, जो आने जाने वालों की जांच भी कर रहे हैं। लोगों को उनके जरूरत की सामनों को लेकर दिक्कत न हो, इसके लिए वार्डवार ठेले वालों को लगाया गया है। होम डिलेवरी के लिए जनरल स्टोर व किराना की दुकानों को निर्धारित किया गया। - राज कुमार द्विवेदी, एडीएम (भू व राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें