फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीनोम फाउंडेशन की लैब में हो सकती हैं कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने शनिवार को सिकरारा विकास खंड के कलवारी गांव में स्थि जीनोम फाउंडेशन की लैब की जांच की। इस लैब में मौजूद व्यवस्थाओं को परखने के बाद उन्होंने यहां कोविड-19 की जांच की संभावना जताई।
विज्ञापन

फाउंडेशन के समन्वयक अरुण सिंह ने बताया कि सीएमओ ने यहां देखा कि मौजूदा समय में लैब में मौजूद पांच पीसीआर मशीनों से डीएनए की जाँच होती रही है। जबकि पीसीआर से ही कोविड 19 कि जाँच होती है। इसके अलावा संक्रमण से पूरी सुरक्षा के लिए बीसीएल-2 सिस्टम भी जरूरी है।आईसीएमआर की गाइड लाइन का सेटअप उपलब्ध होने पर जाँच कार्य संभव है।
श्री सिंह ने बताया कि यदि अनुमति मिली तो वे जरूरी संसाधन उपलब्ध करवा देंगे। सीएमओ ने सीएचसी चांदपुर का भी निरीक्षण किया। उनके साथ डिप्टी सीएमओ डा. आर.के.सिंह भी थे। सीएचसी चांदपुर में अभी कोई मरीज तो नहीं है लेकिन यहां कोविड 19 के मरीजों को रखने की तैयारी की जा रही है। सीएमओ ने अस्पताल में मौजूद संसाधनों का निरीक्षण किया और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अस्पताल के सभी स्टाफ की उपस्थिति पंजिका से मिलान किया तो सब मौजूद मिले। ड्रेसिंग रूम, ओपीडी व दवाओं के साथ आये हुए सामानों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें