फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने रखी आधारशिला

Mon, 28 Dec 2015 01:19 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी जगमोहन यादव ने अपने गृह थाना मुुंगराबादशाहपुर के प्रशासनिक भवन की आधारशिलाा रविवार को विधिवत भूमि पूजन अर्चन तथा मंत्रोच्चारण के बीच शिलान्यास किया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि यूपी का पहला मॉडल थाना मुंगराबादशाहपुर में बनेगा। उन्होंने कहा कि इस थाने की खस्ताहाली मेरे दिलों में खटक रही थी। ऐसे में इसे चार करोड़ की लागत से नया रूप देने की कोशिश की गई है।

 कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने धन मुहैया कराया। इसके लिए पहली किस्त करीब दो करोड़ आ चुकी है, जिससे थाने का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों को काबू करने के लिए पुलिस मुस्तैद है। डीजीपी ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर- जंघई मार्ग का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

कहा कि मुझे खुशी है कि अपने गृह थाने को अत्याधुनिक बनाने का प्रयास किया है। जो प्रदेश में एक मॉडल बना है। आईजी अमरेंद्र कुमार सिंह सेंगर ने भी समारोह को संबोधित किया।

 एसपी राजू बाबू सिंह ने स्वागत-भाषण तथा डीआईजी एसके भगत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्षता डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी तथा संचालन विश्वामित्र ने किया। इससे पहले  जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। डीजीपी के प्रयास से हुए विकास कार्यों की लोगों ने सराहना की।

 इस मौके पर रिटायर्ड आईजी बद्री प्रसाद सिंह, एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव, सीओ रामप्रसाद सिंह यादव, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व प्रधान बृजलाल यादव, अभिनय स्टील के चेयरमैन फूलचन्द्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष राजनाराण बिंद थानाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव सहित तमाम लोग थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें