फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Crime News: असलहे के बल पर अपहरण कर ठेकेदार से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Sat, 11 Jan 2025 07:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में बदमाशों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि दिनदहाड़े टाइल्स ठेकेदार का अपहरण कर उससे नकदी और मोबाइल लूट लिया। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।  
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के शाहगंज - क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी टाइल्स ठेकेदार से अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात की। अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड समीप से शनिवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने असलहे के दम पर टाइल्स ठेकेदार का अपहरण कर लिया। इसके बाद ताखा डिग्री कॉलेज के समीप मारपीट कर 60 हजार नकदी समेत मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पिड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी विजय कुमार पुत्र दिनेश कुमार ठेकेदारी का काम करता है। शनिवार को उसका काम समीपस्थ जनपद के हुब्बीगंज मे चल रहा था। वहां से विजय को 50 हजार रुपये नकद भुगतान में मिले। नकदी रुपये लेकर वह अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड समीप पहुंचा। 

इस दौरान विजय चिरैया मोड स्थिति सहज जनसेवा केंद्र से दस हजार रुपये निकालकर आगे बढ़ा ही था कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे आवाज देकर पास बुलाया। इसके बाद बदमाशों ने असलहे के दम पर उसे बाइक पर बिठाकर ताखा डिग्री कॉलेज के समीप नहर के पुलिया के पास ले गए। 
विज्ञापन


यहां मारपीट कर ठेकेदार से 60 हजार नकदी समेत मोबाइल लूटकर भाग निकले। उसने घटना की जानकारी पुलिस समेत परिवार को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें