दाउदपुर गांव में स्थित कांशीराम शहरी आवास योजना में बना भवन। संवाद
मछलीशहर। नगर पंचायत क्षेत्र में निवास करने वाले असहाय दलित परिवारों के लिए दाउदपुर गांव में कांशीराम शहरी आवास बनाए गए। लेकिन, 112 परिवारों के लिए बनी इस इमारत का काम डेढ़ दशक बाद भी अधूरा है। यही वजह है कि इस भवन नगर पंचायत ने हैंडओवर नहीं लिया। ठेकेदार भी भुगतान लेकर काम पूरा किए बिना ही चला गया। नगर पंचायत मछलीशहर में निवास करने वाले गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की योजना 2010 में तत्कालीन बसपा सरकार ने बनाई थी। कांशीराम शहरी आवास योजना तहत 112 परिवार के लिए आवास बनाया जाना था। इसके लिए उस समय छह करोड़ बजट जारी हुआ।