फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीयू के छात्र पर हमले में संविदा शिक्षक और तीन अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएससी एनवायरमेंटल साइंस के द्वितीय वर्ष के छात्र सुमित भारद्वाज पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने संविदा शिक्षक सुधीर उपाध्याय समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बीते सोमवार को सुमित ने सरायख्वाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया और इसके पीछे प्रोफेसर सुधीर उपाध्याय का हाथ है।
विज्ञापन



घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है, जब सुमित अपने घर से शहर की ओर जा रहा था। रास्ते में एक अजनबी ने उससे लिफ्ट मांगी और जैसे ही सुमित ने अपनी बाइक रोकी, तीन नकाबपोश लड़कों ने अचानक खानपुर में उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सुमित के सिर और छाती पर गंभीर प्रहार किए जिससे वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सुमित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रातभर उसका इलाज चला। गौरतलब है कि संविदा शिक्षक सुधीर कुमार उपाध्याय पर विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने बताया कि एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें