फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क अभियान को पुलिस ने रोका

Wed, 16 Dec 2015 12:24 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में 20 दिसंबर को आयोजित धर्म सभा एवं संत सम्मेलन के लिए संपर्क  अभियान में निकले कार्यकर्ताओं को मंगलवार को पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन


 पुलिस का कहना है कि अगर वह पंफलेट बाटेंगे तो केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताया है।   उनका कहना है कि 17 अक्तूबर को ही एसडीएम से उन्होंने कार्यक्रम के लिए अनुमति ले ली थी।

इसके बावजूद भी राजनैतिक दबाव में उन्हें परेशान किया जा रहा है।  संत सम्मेलन को लेकर रथ लेकर जैसे ही सर्वेश चंद्र के नेतृत्व में अनिल मोदनवाल, श्रीश मोदनवाल, श्रीश अग्रहरि, भुनेश्वर मोदनवाल, सुशील सेठ, हिंमांशु यादव आदि जैसे ही
विज्ञापन


निकले तभी इंस्पेक्टर शाहगंज ने उन्हें फोनकर पत्रक बांटने से मना कर दिया। थोड़ी देर बाद ही पुलिस पहुंच गई और उन्हें सम्पर्क अभियान बंद करने के लिए धमकाया। पंफलेट में वीरांगना साध्वी सरस्वती का संदेश पाकिस्तान खोलकर सुन ले
विज्ञापन


अबकी जंग छिड़ी तो नामोनिशान नहीं होगा। कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा लिखा हुआ है।  इंस्पेक्टर मंजय सिंह का कहना है कि परमीशन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि  ऐसे पंफलेट नहीं बांटे जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों। ऐसी शिकायत मिलने के बाद उन्हें मना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें