फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच से छह घंटे बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बढ़ते तापमान के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नगरी इलाकों में पांच घंटे तो ग्रामीण इलाकों में छह घंटे की अघोषित कटौती हो रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। सबसे ज्याद दिक्कतें बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील पर 21.30 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने प्रावधान है। नगर क्षेत्र में दिन-रात मिलाकर 15 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 12 घंटे से कम विद्युत आपूर्ति की जा रही है। दिन और रात में बिजली कटौती होने से उपभोक्ता परेशान है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रह रही है। बिजली कटौती होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं गर्मी से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मड़ियाहूं : नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात-दिन मिलाकर मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जबकि नगर क्षेत्र में भी 15 से 16 घंटे तक ही आपूर्ति सीमित रह गई है। भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मछलीशहर : क्षेत्र में 10 से 12 घंटे कट पिट कर बिजली मिल पा रही है। सुबह ढाई से 3 घंटे की रोस्टिंग के बाद बिजली आती है फिर 12 बजे से एक बजे तक आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। केराकत : रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। सरकी निवासी उमाकांत सिंह ने बताया सुबह ढाई से 3 घंटे की रोस्टिंग के बाद बिजली आती है फिर 12 बजे से एक बजे तक आपूर्ति बंद कर दी जाती है। केराकत निवसी सावन सोनकर का कहना है कि आए दिन हर आधे घंटे बाद आधे घंटे रोस्टिंग होती है और रात में भी दो से चार बार रोस्टिंग होती है। सिंगरामऊ : ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की सप्लाई तय की गई है, लेकिन इस भीषण गर्मी में 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है, वह भी लगातार नहीं है। उपभोक्ता प्यारे लाल खरवार ने बताया कि विभाग द्वारा कटौती का समय निर्धारित हो जाता तो लोग अपना कार्य समय से निपटा लेते, लेकिन बीच-बीच में कटौती होती रहती है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही बदलापुर में भी है। इस संबंध में अनिल पाठक अधीक्षण अभियंता ने कहा कि लोकल फाल्ट की वजह से यह समस्या आ रही होगी, वैसे कोई दिक्कत नहीं है। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें