जौनपुर। सिद्धीकपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षक हम सबके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिक्षक ही हमें जीवन में सही रास्ते पर चलाना सिखाता है। केंद्रीय विद्यालय के निर्माण पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय के लिए एनओसी जारी कर दी गई है। सरकार के तरफ से सिद्धीकपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भूमि भी आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान संस्थान में अच्छे पठन-पाठन कार्य के लिए शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पीएन यादव, आफताब, प्रमोद कुमार तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार, सुनील कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र और साल देकर सम्मानित किया। आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह है जो खुद को जलाकर बच्चों के जीवन में उजाला करता है। समाज को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाते है। इस मौके पर अभय शर्मा,सुप्रिया राय, संजय कुमार यादव, अमित श्रीवास्तव,चंद्रेश कुमार आदि मौजूद रहे।