राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि बस स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है। जनता के इस समस्या को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए निर्माण करवाने का काम शुरू किया है। यह बातें उन्होंने रविवार को बस स्टेशन सुजानगंज के निरीक्षण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने एआरएम जौनपुर रमेश सिंह को फोन पर निर्देश दिया कि बस स्टेशन के निर्माण में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बहुत दिनों से यह भवन जर्जर हो चुका है। यहां न तो कोई बस रुकती है और न ही किसी यात्री के रुकने की कोई व्यवस्था है। निर्माण पूरा हो जाने से जनता को सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर मनोज द्विवेदी, कन्हैयालाल त्रिपाठी, अनुराग, अंजनी आदि मौजूद रहे।