फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 40 वर्षों से विवादित चकमार्ग का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत केवटली डेल्हूपुर में पिछले चार दशकों से चकमार्ग को लेकर विवाद था। विवादित चकमार्ग को बदलापुर तहसीलदार राकेश कुमार ने जेसीबी की मदद से बनवाया। लोहिंदा-रसिकापुर मार्ग से यादव बस्ती तक 450 मीटर का चकमार्ग दशकों से विवाद के कारण नहीं बन पा रहा था। ग्राम पंचायत प्रधान मुन्नी देवी की शिकायत पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार राकेश कुमार ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर रास्ते का निर्माण कराया। उक्त रास्ता बन जाने से लोगों को लोहिंदा-रसिकापुर मार्ग तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें