जलालपुर। स्थानीय थाने पर तैनात सिपाही अमित सिंह (38) शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर रेहटी गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से बिजली पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी रेहटी लाएं, जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृत सिपाही के परिजन भी वाराणसी पहुंच गए थे।
जलालपुर थाने पर तैनात सिपाही अमित सिंह निवासी लक्ष्मणगढ़ थाना बलुआ जिला चंदौली के निवासी हैं। वह सुबह साढ़े नौ बजे बाइक से शिकायत पत्र की जांच करने जा रहे थे। वे वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर रेहटी गांव के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वे बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे विद्युत पोल से टकरा गए। पोल में टकराने से उनके सिर में गंभीर चोटें आई। घटना होते ही मौके पर अज्ञात वाहन लेकर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह ने घायल सिपाही को सीएचसी रेहटी ले गए, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उनको वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही अमित सिंह छह माह पूर्व सरपतहा थाने से स्थानांतरण होकर जलालपुर थाने पर आए थे।
शिकायत की जांच करने के लिए सिपाही अमित सिंह त्रिलोचन महादेव जा रहे थे। वह वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर रेहटी के पास पहुंचे थे कि तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। - विजय शंकर सिंह, थानाध्यक्ष