फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Crime: शिकायत हुई, जांच हुई और बिछा जाल... 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ चकबंदी कानूनगो गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 12:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में विजिलेंस विभाग की टीम ने चकबंद कानूनगो को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने शाहगंज स्थित चकबंदी अधिकारी कार्यालय में आपत्ति दाखिल की थी। 
विज्ञापन
गिरफ्तार चकबंदी कानूनगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील में चकबंदी कानूनगो अनिल कुमार को विजिलेंस विभाग की टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस वाराणसी यूनिट घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आपत्ति पर रिपोर्ट लगाने के लिए कानूनगो पर रिश्वत मांगने के आरोप में यह कार्रवाई हुई है। शिकायतकर्ता मान सिंह ने शाहगंज स्थित चकबंदी अधिकारी कार्यालय में एक आपत्ति दाखिल की थी। 

विज्ञापन


आरोप है कि इस पर रिपोर्ट लगाने के लिए कानूनगो अनिल कुमार 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। मान सिंह ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी में की। पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर ने शिकायत की गोपनीय जांच कराई। मामला सही पाए जाने के बाद टीम का गठन किया गया। 

टीम ने कानूनगो अनिल कुमार को मान सिंह से रिश्वत लेते पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी विजिलेंस के मुताबिक, चकबंदी कानूनगो अनिल कुमार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


कोई रिश्वत मांगे तो जरूर करें शिकायत 
एसपी विजिलेंस ने कहा कि सतर्कता अधिष्ठान भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करता रहता है। अपील की है कि कोई लोक सेवक काम के बदले रिश्वत मांगे तो उसकी शिकायत रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबरों पर की जा सकती है। हेल्पलाइन नंबर 9454401866 और 9454401222 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें