फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
सुजानगंज क्षेत्र के गहरपारा गांव में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की पुनर्स्थपना के मौके पर हवन करत
विज्ञापन
सुजानगंज। गहरपारा गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की पुनर्स्थापना महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। कुलगुरु दिव्यकांत शुक्ला, पंडित प्रमोद तिवारी समेत पांच आचार्यों ने भगवान शिव-गौरी, श्रीसीताराम, गणेश, कार्तिकेय और हनुमान जी की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके बाद रुद्राभिषेक और हवन-पूजन का आयोजन हुआ। यज्ञ के यजमान सुरेश पांडेय, अनीषा देवी और उनके परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ हवन कुंड में आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। आयोजक राजेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में जगत पाल, अमर पाल, राम आसरे, राम फेर, संतोष, बालकृष्ण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शाम को आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गांव की परिक्रमा के बाद मां दुर्गा की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
सिरकोनी।देवभूमि प्रांगण शिवपुर खरचलपुर में बुधवार को गांव की परिक्रमा के बाद मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई। 18 जून को उक्त मंदिर में स्थापित मूर्ति को किसी अराजक तत्व ने खंडित कर गोमती नदी के किनारे फेंक दिया था। मूर्ति स्थापना के पूर्व विंध्याचल से आए विद्वत ब्राह्मणों ने सोमवार को जल व फल से मूर्ति को स्नान कराया। मंगलवार को अन्न व विभिन्न प्रकार के फूलों से स्नान करवाया। बुधवार को शोभायात्रा निकालकर मूर्ति को गांव के चारों तरफ भ्रमण कराया गया। शाम को भंडारे का आयोजन हुआ। व्यवस्था में राजनाथ सिंह, जितेंद्र उर्फ बबलू सिंह, संतोष सिंह मुन्ना, विपिन सिंह, अजय सिंह, विनय सिंह, सिंहासन सिंह सहित शिवपुर व खरचलपुर गांव के लोग लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें