फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एमपी सरकार के मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया विरोध मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने आतंकवादियों की बहन संबोधित कर सेना और नारी शक्ति का अपमान किया है। यह बातें शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने शुक्रवार को कही। इस बयान के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि भाजपा हमेशा भारत की नारी शक्ति का अपमान करती है। कांग्रेस पार्टी देश, सेना और नारी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने देश में सांप्रदायिक जहर घोलने का घृणित काम किया है। विजय शाह को जेल भेजे जाने तक कांग्रेस का आंदोलन चलता रहेगा। उनकी सांप्रदायिक टिप्पणी से सेना पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है जो गंभीर देश द्रोह की श्रेणी में आता है।इस मौके पर कांग्रेस नेता राकेश सिंह, देवराज पांडेय, अरुण शुक्ला, उस्मान अली, राजीव निषाद, विजय प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। आभार जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें