खुटहन। चौराहे पर स्थापित सुभाष चंद्र बोस की सड़क दुर्घटना में टूटी प्रतिमा को 23 दिन बाद भी नहीं लगाया। इसे लेकर नाराज कांग्रेसियों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव को ज्ञापन देकर पुन: प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग की। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि नौ जुलाई की रात गिट्टी लदे डंफर की टक्कर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की साढ़े पांच फुट ऊंची संगमरमर की प्रतिमा बाउंड्रीवाल सहित ढह गई थी। थानाध्यक्ष ने शीघ्र नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन भी दिया था। इस मौके पर विश्राम राम, परवेज अहम,राहुल श्रीवास्तव, विपिन शर्मा, प्रमोद सोनी,रत्नेश यादव, महेंद्र गौतम, नीरज अग्रहरी, मुहम्मद अली आदि लोग रहे।