फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: मार्कशीट में नंबर की जगह लिख दिया कांग्रेस, एमए अंतिम वर्ष के छात्र के रिजल्ट में गड़बड़ी

Thu, 11 Aug 2022 06:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद एक छात्र अपना रिज्लट देककर सन्न रह गया। एमए अंतिम वर्ष के छात्र की मार्कशीट में रिजल्ट की जगह पर कांग्रेस लिखकर आया है। रिजल्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन
वायरल हुई मार्कशीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंद्ध मां आशा ज्ञानदीप संस्थान कुछमुछ के छात्र की मार्कशीट में गड़बड़ी मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि मार्कशीट में हुई गलती को जल्द सुधार कर रिजल्ट अपडेट कर दिया जाएगा। मार्कशीट पर नंबर की जगह कांग्रेस लिख कर रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अजब-गजब मामला सामने आ रहा है। एमए अंतिम वर्ष का छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख चकित रह गया। मार्कशीट में नंबर की जगह कांग्रेस लिखा था। देखते ही देखते मार्कशिट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

इस बात को लेकर स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष ने इसकी शिकायत कुलसचिव महेंद्र कुमार से भी की। मामला मां आशा ज्ञानदीप संस्थान का है। एमए अंतिम वर्ष के छात्र की मार्कशीट में रिजल्ट की जगह पर कांग्रेस लिखकर आया है। महाविद्यालय एमए अंतिम के वर्ष छात्र विक्रम सिंह का कहना है कि रिजल्ट देखने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर गए तो उनके रिजल्ट में अंक की जगह कांग्रेस लिखा मिला।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जैसे महाविद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष दिनेश तिवारी को हुई। उन्होंने इसे जल्द ठीक कराने की कुलसचिव से अपने ज्ञापन में लिखकर मांग की। इस संबंध में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसी गलती है तो जल्दी से संपर्क कर उसे चेक कराया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें