फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे की बदहाली दूर करेगी कांग्रेस

Mon, 05 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शाहगंज में पूर्व महासचिव के आवास पर पहुंची दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित।
विज्ञापन
 कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा रविवार को देर रात टाउनहाल मैदान में पहुंची। यहां आयोजित सभ्‍ाा में दिल्‍ली की पूर्व  मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसमें कांग्रेस को ही सत्ता में लाना है। वही सूबे की बदहाली दूर कर सकती है। चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं से जोरशोर से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
  इस दौरान पार्टी नेता संजय सिहं और नगर विधायक नदीम जावेद ने भी सभा को संबोधित किया।  इससे पहले यात्रा के जिले की सीमा शाहगंज में पहुंचने पर कांग्रेसियों ने शीला दीक्षित का गर्म जोशी से स्वागत किया।
  अपने स्वागत से अभिभूत शीला दीक्षित ने पूर्व महासचिव अजीत आर्य के आवास पर कहा कि यूपी की बदहाली के लिए भाजपा, सपा और बसपा तीनों जिम्मेदार हैं। 27 सालों में इन तीनों ने मिलकर राज किया और यूपी को पूरा खोखला कर दिया। कहीं कोई विकास नही हुआ।
विज्ञापन

   कांग्रेस की सीएम कंडीडेट शीला दीक्षित की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा रात करीब आठ बजे सैकड़ों गाड़ियाें के काफिले के साथ शाहगंज पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री की सभा पब्लिक इंटर कालेज चिरैया मोड़ में होनी थी लेकिन सभा निरस्त कर दी गई। 
    वह शाहगंज में सीधे पूर्व महासचिव के आवास पर पहुंची और दस मिनट रूकने के बाद आगे निकल गई। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि 27 सालों से पूरे प्रदेश का विकास ठप पड़ा है। महिलाएं सुरक्षित नही है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। देश के पीएम को भी गरीबों की बात नही सुनाई देती। यात्रा का स्वागत ताखा पश्चिम, पारा कमाल, गुरैनी बाजार, सुक्खीपुर, सिद्दीकपुर, नवाब युसूफ रोड आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया। उनके साथ कांग्रेस नेता संजय सिंह, नगर विधायक नदी जावेद सहित तमाम नेता शामिल रहे। शीला दीक्षित को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें