महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस विचार विभाग के महासचिव जयशंकर दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को लेदुका गांव में प्रबुद्धजनों के बीच पहुंचे। लोगों को बढ़ रही महंगाई के बारे में बताया। महंगाई से गरीब जनता की कमर टूट चुकी है। आम जनता के बचत का पैसा खत्म हो चुका है। पेट्रोलियम पदार्थोँ की कीमत आसमान छू रही है। खाद्य पदार्थ एवं आवश्यक सेवा की दवाएं महंगी हो चुकी है। पेट्रोल एक सौ के पार तो सीएनजी 45 रुपया लीटर हो चुका है। केंद्र व राज्य सरकारें टैक्स कम नही ंकर रही है। वर्ष 2020 में कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बाद भी रेट यथावत रहा है। सरकार मंहगाई को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। सरकार मंहगाई पर ध्यान केंद्रित न कर मंत्रिमंडल विस्तार में लगी है। इस दौरान सुरेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. दिलीप यादव, डॉ. बनारसी, महात्मा शुक्ल, गौरीशंकर, अधिवक्ता दीपक, आद्याशंकर दूबे, मुंशीराम, डॉ. जनेंद्र तिवारी, डॉ. लालसाहब सिंह, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।