फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता। कांग्रेस
विज्ञापन
जौनपुर। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बेवजह लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पुलिस और बल प्रयोग के जरिये छात्रों और नौजवानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी छात्रों व युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार लोगों और आदेश देने वालों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, अरुण शुक्ला, इरशाद खान राजू, फैयाज हाशमी, सभासद शहनवाज मंजूर, राजकुमार गुप्ता, जयप्रकाश मिश्रा, इकबाल हुसैन, मुहम्मद ताहिर, संदीप निषाद, अनीस अहमद, इस्तेखारुल प्रधान, मुहम्मद इस्लाम, गौरव कुशवाहा, रोहित सोनकर, कार्तिक मौर्या, जैद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें