फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मिले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने परिजनों से की मुलाकात। कांग्रेस पार्टी - फोटो : कांग्रेस पार्टी
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर पड़ाव पर हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत होने के बाद बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जिले में पहुंचे। वे मछलीशहर पड़ाव स्थित घटनास्थल पर गए। इसके बाद मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और सरकार से आर्थिक सहायता की मांग उठाई। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि मछलीशहर पड़ाव पर पहले भी हादसे हो चुके हैं, इसके बाद भी जिम्मेदारों ने कोई सबक नहीं लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को सब कुछ अच्छा दिखाया जा रहा है जबकि जमीनी हकीकत इसके उलट है। प्रदेश अध्यक्ष ने ई रिक्शा चालक शिवा की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उसने अपनी जान की परवाह किए बगैर नाले में बहने वालों को बचाने का प्रयास किया और खुद की जान गंवा दी। उन्होंने प्राची मिश्रा और समीर की मौत को भी अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मृतक शिवा के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उन्होंने सरकार 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें