फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर, अनियमितताओं को लेकर सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीडा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर लगातार बंद हो रही औद्योगिक इकाइयों और व्याप्त अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीडा औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी।
सरकार की बदले की भावना वाली नीति के कारण यहां की फैक्टरी बंद हो रही हैं या पलायन कर रही हैं। मड़ियाहूं विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी परमेंद्र सिंह व जिला उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल ने आरोप लगाया कि जिन किसानों की जमीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहित की गई हैं, उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह ने सीडा परिसर में फैली गंदगी और जलभराव पर चिंता जताई।
विज्ञापन

मुंगरानगर अध्यक्ष निशु केसरी ने चेतावनी दी कि यदि अनियमितता दूर नहीं की गई और कारोबारियों को अविलंब सुविधा प्रदान नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर जन आंदोलन खड़ा करेगी। धरना प्रदर्शन को ओवरसीज कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय, मल्हनी विधान सभा प्रत्याशी राकेश मिश्रा मंगला, जिला उपाध्यक्ष विनय तिवारी, इरशाद ख़ान, जब्बार अली सलमानी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें