फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना देते कांगेस के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। मनरेगा खत्म किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मजदूरों को पूंजीपतियों के हाथों गुलाम बनाना चाहती है। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए मनरेगा कानून खत्म किया गया है। पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने जानबूझकर गरीबो, मजदूरों, श्रमिकों, महिलाओं को शहरी पलायन के लिए बजबूर किया जा रहा है। सरकार द्वारा पास किए गए नई योजना वीबीजी रामजी की कमियां गिनाते हुए कहा कि यह कानून पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने पंचायती राज एक्ट के तहत ग्राम पंचायतों को दिए गए स्वतंत्रत अधिकारों को सीमित कर देगा। प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने मनरेगा कानून बहाल बहाल किए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला को आर्डिनेटर डा. राकेश मिश्र मंगला गुरु, देवराज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें