केराकत। सरकार की ओर से डीजल और पेट्रोल के दाम में हर दिन की जा रही वृद्धि से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के सिहौली चौराहे के पास पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस व ब्लॉक इकाई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से लेकर सिहौली चौराहे तक पैदल बाइक लेकर प्रदर्शन किया गया।
युवा कांग्रेस के सूरज सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब कच्चा तेल सस्ता है, अन्य देशों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी कम है। जब काम धंधे ठप है, आमदनी घट गई है, बेरोजगारी बढ़ी है, तब ऐसे हालात में 275 प्रतिशत टैक्स लगाकर लूटने का काम कर रही है। सरकार जल्द से जल्द पेट्रोल, डीजल के बढ़े हुए मूल्य पर विचार करें अन्यथा आम जनमानस सड़क पर उतरने के लिए विवश हो जाएगी। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन शीघ्र शुरू करने जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में लालता चौधरी, विनीत दूबे, अक्षय चौरसिया , सुरेश कुमार, मुदस्सीर आदि शामिल रहे।