फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जुलूस निकालकर जताया विरोध 

Tue, 05 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
उत्तराखंड के मामले को लेकर खरका कालोनी स्थित गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकताओं को संबोधित करते पूर्व सांसद कमला सिंह।
विज्ञापन
 केंद्र पर संविधान की अनदेखी कर काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध जताया। पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर गांधी प्रतिमा के सामने सभा की। पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है। संसदीय जनतंत्र की मूल आत्मा पर सरकार कुठाराघात कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस की राज्य सरकार को बर्खास्त किया जा रहा है। जो चिंता का विषय है। पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की संविधान में कोई आस्था और विश्वास नहीं है। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए प्रजातंत्र के  मूल्यों पर कुठाराघात किया जा रहा है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। दुनिया में देश की छबि धू्मिल हो रही है।

प्रधानमंत्री फासिस्टवादी कृत्य का पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। इस मौके पर छोटेलाल यादव, देवेश कुमार मिश्र, शेषधर मिश्र, सतीश सोनकर, राजनाथ सोनकर, मोतीलाल, बैजनाथ, तिलकधारी निषाद, राकेश उपाध्याय, राम सिंह, चंद्रमणि पांडेय, सतीय यादव, मनबावती दुबे, सुखराज दिनकर, रमाशंकर तिवारी आदि मौजूद थे। नियाज ताहिर ने आभार जताया। संचालन विजय शंकर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें