फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ समर्थकों संग कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, रिहा

Mon, 17 Aug 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को काला झंडा दिखाने जा रहे कांग्रेस के सदर विधायक और उनके चार सौ समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 रेल राज्य मंत्री के जाने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की और तीखी झड़प भी हुई। धक्का मुक्की के बीच विधायक के कपड़े फट गए।
 
रेल राज्यमंत्री सिटी रेलवे स्टेशन के निकट बनने वाले ओवरब्रिज के शिलान्यास के लिए आए थे। सदर विधायक नदीम जावेद का दावा है कि यह ओवरब्रिज उनके प्रयास से कांग्रेस के शासन में पास हुआ है।
विज्ञापन


 निर्माण के लिए बजट भी आ चुका है। भाजपा के लोग खुद श्रेय लेना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओवर ब्रिज समेत कई अन्य कार्यों का शिलान्यास तत्कालीन रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन कर चुके हैं।

 इसी मुद्दे को लेकर रविवार को विधायक अपने सुक्कीपुर आवास से भारी संख्या में समर्थकों के साथ सिटी स्टेशन के लिए निकले थे। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस प्रशान ने विधायक को कोतवाली के पास ही रोक लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी देेने वालों में जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, नियाज ताहिर, खुर्शीद अनवर खां, सत्यवीर सिंह, नीरज राय, जयमंगल यादव, अनिल सोनकर, विशाल उर्फ हुकुम सिंह, डा. बीएल वर्मा, बब्लू गुप्ता, आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें