फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार अपने मंत्री और विधायकों की संपत्तियों की कराएं जांच : कांग्रेस

विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। सरकार में शामिल मंत्री और विधायकों के पास अकूत संपत्तियां हैं। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के विधायक, मंत्री और सत्ताधारी दल के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, सरकारी धन और जनता के पाकेट पर खुलेआम लूट अब सरकारी नियम बन गया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ उनकी संपत्तियों की जांच की मांग करने वाले भाजपाई, भाजपा के विधायकों और मंत्रियों की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए।
कहा कि कांग्रेस प्रदेश अजय संघर्षशील और इमानदार व्यक्ति हैं, उनकी स्वच्छ छवि और उनकी बढ़ती लोक प्रियता से भाजपा के लोग डरे हैं। पेपर लीक , डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए अजय राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मौके पर संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, शहनवाज मंजूर, अनिल सोनकर, इरशाद खान राजू, इकबाल हुसैन, दिवाकर मौर्या, परवेज अहमद, मुहम्मद ताहिर, तौफीक अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

नीट सहित 80 पेपर लीक हो चुके हैं-शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पेपर लीक बहुत बड़ी समस्या है। अब तक नीट सहित कुल अस्सी पेपर लीक हो चुके हैं। बहुत से अभ्यर्थियों ने आत्महत्या कर ली है, बेतहाशा महंगाई को नियंत्रित करने में सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है, उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर पहुंच गया है। हत्या, बलात्कार, डकैती और छिनैती की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भर पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें