फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफराबाद से कांग्रेस के जगदीश राय प्रत्याशी

Thu, 16 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने जौनपुर की जफराबाद सीट से बसपा सरकार के पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय को अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस ने न सिर्फ उन्हें टिकट दिया बल्कि हेलीकॉप्टर से फार्म-ए व बी भी भिजवाया। राय ने इस सीट से अपना नामांकन भी कर दिया है। यहां से सपा प्रत्याशी यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी पहले ही अपना पर्चा भर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय का कहना है कि गठबंधन के वह प्रत्याशी हैं।  
विज्ञापन



कांग्रेस ने सातवें चरण के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को एक और सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया। जौनपुर की जफराबाद सीट से जगदीश नारायण राय को टिकट दिया गया है। राय को सिंबल देने के लिए प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सिराज मेंहदी व एआईसीसी के सचिव संजय बाफना को लखनऊ से हेलीकॉप्टर के जरिये जौनपुर भेजा गया। सिंबल मिलने के बाद रायने आनन-फानन में अपना पर्चा दाकिल कर दिया। इस सीट पर सपा और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। हालांकि कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि सपा ने अपने उम्मीदवार से नामांकन वापस लेने को कहा है। माना जा रहा है कि जौनपुर की ही मुंगरा बादशाहपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के सामने सपा उम्मीदवार के पर्चा दाखिल कर देने के जवाब में कांग्रेस ने जफराबाद सीट से जगदीश नारायण राय को मैदान में उतारा है। उधर, मुंगराबादशाहपुर से कांग्रेस ने अजय शंकर दुबे अज्जू को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। अज्जू ने नामांकन भी दाखिल कर दिया। वहीं सपा के अलोक सिंह ने बुधवार को नामांकन किया।


उधर, जफराबाद के विधायक सचिंद्र नाथ त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। लेकिन गुरुवार को कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने नामांकन कर खलबली पैदा कर दी है। लोगों में ऊहापोह की स्थिति बन गईथीे। सपा जिलाध्यक्ष राज नरायण बिंद ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर के संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रिटर्निंग आफिसर को पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने कहा कि अलोक सिंह को फार्म बी दिया गया था। परंतु अब इस विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय लिया गया है। अब फार्म बी को निरस्त माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें