मारपीट में घायल विधायक सीमा द्विवेदी के प्रति डा. अरुण दुबे।
- फोटो : jounpur
स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवार बाजार के निकट सोमवार की रात कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में मारपीट हुई। जमकर ईंट पत्थर चले और फायरिंग हुई। दोनों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और चार लोग घायल हो गए। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस-सपा गंठबंधन के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे और भाजपा की प्रत्याशी सीमा द्विवेदी के समर्थक सोमवार की रात तकरीबन एक बजे बेलवार बाजार स्थित स्वामी कृष्णानंद इंटर कालेज के पास भिड़ गए। मारपीट में भाजपा प्रत्याशी सीमा द्विवेदी के पति अरुण द्विवेदी व उनके ड्राइवर सूबेदार तिवारी तथा कांग्रेस प्रत्याशी के भाई विजय शंकर दुबे और उनके चालक कालीचरण घायल हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी अजय शंकर दुबे का आरोप है की सोमवार की रात उनके भाई एक कार्यकर्त्ता को बाल्हामऊ गांव में उनके घर छोड़ने जा रहे थे।
रास्ते में पहले से ही खड़े विधायक के परिजन व उनके समर्थक उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। उनकी फार्च्यूनर व स्कार्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे लोगों को मारा पीटा। जबकि भाजपा प्रत्याशी सीमा द्विवेदी का आरोप है कि उनके पति अरुण द्विवेदी पढुआ गांव में किसी निमंत्रण से लौट रहे थे। रस्ते में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थको ने उनकी गाड़ी रोक कर उन्हें मारा पीटा और उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी।
थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया की विजयशंकर दुबे की तहरीर पर छह नामजद तथा 25 अज्ञात और मनोज द्विवेदी की तहरीर पर सात नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर रात घटना की सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार, सीओ बदलापुर उमाशंकर सिंह, सीओ मछलीशहर हितेंद्र कृष्ण मौके पर पहंुच गए।