फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विद्यार्थियों के भाल पर चंदन लगाकर किया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शैक्षिक सत्र का आगाज शनिवार को हो गया। पहले दिन परिषदीय स्कूलों, माध्यमिक स्कूलों में बच्चों का स्वागत पुष्प वर्षा, तिलक लगाकर किया गया। पंखुड़ियों और गुब्बारों से सजाए गए स्कूल गेट से जैसे ही बच्चे प्रवेश किए उनका शिक्षकों ने स्वागत किया। पहले दिन जगह-जगह शिक्षा उत्सव मनाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शहर के राजकीय बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य मंजू लता वर्मा के नेतृत्व में छात्राओं का स्वागत कर शिक्षा के लिए जागरूक किया गया। नगर के मोहम्मद हसन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. नासिर खान के नेतृत्व में छात्रों का स्वागत कर उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। डा. नासिर खान ने कहा कि शिक्षित और जागरूक छात्र की देश की धरोहर हैं। श्री नेहरू आदर्श इंटर कालेज परिसर में नए सत्र के पहले दिन स्कूल आने वाले छात्रों को गेट पर तिलक लगाकर शिक्षकों ने स्वागत किया। स्कूल के गेट को सजाया गया। जनक कुमार इंटर कालेज में नए सत्र के पहले दिन शिक्षा उत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डा. जंगबहादुर सिंह ने छात्राओं को शिक्षा के बल पर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिया। फौजदार इंटर कालेज मछलीशहर में नए सत्र के पहले दिन कॉलेज के गेट को गुब्बारे और माला फूल से सजाया गया। नए सत्र का शुभारंभ छात्रों के स्वागत के साथ हुआ। शिक्षकों ने शिक्षित होकर समाज और देश हित में काम करने की नसीहत दी। उधर, परिषदीय स्कूलों में भी नए सत्र के पहले दिन प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह और सभी शिक्षकों ने बच्चों को चंदन लगाकर स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय बरसठी द्वितीय में प्रधानाध्यापक अश्वनी सिंह, कंपोजिट विद्यालय हकारीपुर समेत जिले के सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। रामपुर, बदलापुर, मड़ियाहूं, शाहगंज, केराकत, मछलीशहर, खेतासराय, जलालपुर, मुंगराबादशाहपुर, मीरगंज, धर्मापुर, आदि क्षेत्रों में शिक्षा उत्सव दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें