फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड लाइन को लेकर असमंजस, जिला प्रशासन से मांगे हैं सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइन को लेकर दुर्गा पूजा समितियों असमंजस की स्थिति बन गई है। उन्होंने जिला प्रशासन आयोजन की अनुमति के बारे में स्पष्ट दिशा निर्देश की मांग की है। दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों का कहना है कि गाइडलाइन में मां दुर्गा की मूर्ति की साइज नहीं बताई गई है। पूजा पंडाल में कितने लोग मौजूद रहेंगे। किस रोड से मूर्ति का विसर्जन होगा। इस पर भी स्पष्टता नहीं है। अभी तक जिला प्रशासन ने कोई स्पष्ट आदेश नहीं जारी किया है जबकि 17 अक्तूबर से नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। जिसमें मां दुर्गा की पूजा पंडालों में मूर्ति स्थापित कर की जाती है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं मिलने से पूजा समिति के लोग परेशान हैं। उनकी मानें तो जिला प्रशासन से उन्होंने शीघ्र मूर्ति स्थापित करने और विसर्जित करने का स्पष्ट दिशा निर्देश्श मांगा हैं। बता दें कि जिले में पंजीकृत 751 दुर्गा पूजा महासमिति हैं। इसके अलावां पूरे जिले में करीब दो हजार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें