फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सद्भावना पुल से शास्त्री पुल के बीच बनेंगे पक्के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सद्भावना पुल से शास्त्री पुल के बीच गोमती नदी के किनारों का सुंदरीकरण करने के साथ ही पक्के घाट बनाए जाएंगे। नोडल विभाग नमामि गंगे के जरिए काम होगा। टीम ने इसका निरीक्षण कर लिया है। सुंदरीकरण के लिए करीब 44 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। हालांकि अभी कार्यदायी संस्था फाइनल नहीं हो सकी है। संस्था फाइनल होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के बीच स्थित शास्त्री पुल से सद्भावना पुल के बीच गोमती नदी के दोनों किनारों के सुंदरीकरण के लिए नमामि गंगे की टीम बीते 11 मार्च को निरीक्षण कर चुकी है। इसके बाद टीम के सदस्यों ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेशचंद्र की मौजूदगी में सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नगर पालिका परिषद जौनपुर, यूपी कारपोरेशन, सीएंडडीएस के जरिए प्रस्तुति व सुझाव भी लिए। इसमें घाटों पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली ताकि घाटों को आकर्षक बनाया जा सके। इसमें प्रमुख रूप से उत्तरी तरफ पर 500 मीटर व दक्षिणी तरफ 510 मीटर का घाट बनाया जाना है। साथ ही लोगों के रूकने के लिए आकर्षक गुंबद व बैठने की भी व्यवस्था रहेगी। सामुदायिक शौचालय व रेलिंग भी लगाई जाएगी। निर्माण की लागत व सुझाव को जोड़कर नमामि गंगे की तरफ से प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन की तरफ से कार्यदायी संस्था फाइनल की जाएगी। वर्तमान में नदी के दोनों किनारों पर उगे झाड़-झंखाड़ के चलते नदी की खूबसूरती बिगड़ जाती है। पक्का घाट न होने से लोगों को परेशानी होती है।
सद् भावना से शास्त्री पुल की तरफ घाटों का निर्माण करीब 44 करोड़ की लागत से होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करा दिया जाएगा। नमामि गंगे ने संबंधित विभाग से सुझाव व प्रस्तुति भी ली। इसके बाद आगणन में सुधार करते हुए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। - गिरीशचंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें