फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कंप्यूटर सिस्टम पर बैठकर कंप्यूटरीकृत खतौनी की जानी प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन एवं राजस्व परिषद के प्रभारी रजनीश गुप्ता ने सोमवार को तहसील में कम्प्यूटर खोलकर 13 काॅलम वाली रियल एस्टेट कम्प्यूटतीकृत खतौनी की प्रगति जानी। उन्होंने प्रगति में बदलापुर तहसील की प्रगति अव्वल बताया। पहली कड़ी में बदलापुर में 24 गांव की रियल एस्टेट कम्प्यूटतीकृत खतौनी तैयार की जानी थी, जो निरीक्षण के दौरान पूर्ण मिली। उन्होंने ऑनलाइन मिलान खसरा खतौनी की अलग-अलग समीक्षा की। इसी क्रम में आईजीआरएस प्रणाली पर प्राप्त निस्तारण के लिए लंबित एवं डिफाल्टर प्रकरणों, राजस्व वादों, कृषक दुर्घटना बीमा, धारा-24 के तहत ऑनलाइन प्रार्थनापत्रों के निस्तारण आदि की समीक्षा की। इस मौके पर एसडीएम ऋषभ पुंडीर, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार वृजेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजकुमार सोनकर, सीओ अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें