फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस स्टैंड के पास हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


टटिहरा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (30) पुत्र उमाशंकर यादव जिला अस्पताल के पैथोलाॅजी में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। वह बुधवार सुबह आठ बजे घर से बस पकड़कर कर मछलीशहर रोडवेज पहुंचा था। सड़क पार करते समय ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज कृष्णानंद यादव ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र का विवाह लगभग छह वर्ष पूर्व हरदुआ निवासी पूजा से हुआ था। मृतक के दो पुत्र ऋषभ (4) और बेबो (2) हैं। पत्नी पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई महेंद्र यादव प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें