मुफ्तीगंज। स्थानीय सीएचसी का कंप्यूटर ऑपरेटर बुुधवा को चाइनीज मांझा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनफानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बासुपट्टी गांव निवासी अनंत पांडेय उर्फ मन्नू (30) सीएचसी मुफ्तीगंज केंद्र पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। वह बुधवार को किसी काम से बाइक से जौनपुर गए थे। वापस लौटते समय शहर से सटे पचहटिया के पास चायनीज मांझा की चपेट में आए गए। मांझा उनके गले में फंस गया। आसपास के लोगों ने दौड़ कर उन्हें उठाया और सीएचसी मुफ्तीगंज भेजवाया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार की देखरेख में इलाज चल रहा है। डॉ. श्रवण ने बताया कि अनंत खतरे से बाहर हैं।