फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उकनी पावर हाउस का काम एक माह में पूरा कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, श्रम बंधु, व्यापार बंधु एवं जिला स्तरीय निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें निवेशकों की समस्याओं का समाधान किया गया। डीएम अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेसर्स रामा पालिमरश प्रतिनिधि ने समिति को अवगत कराया कि उनकी इकाई से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। जिस पर जिला पंचायत विभाग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि टेंडर हो चुका है। जून तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उकनी पावर हाउस सब स्टेशन का कार्य एक माह में पूरा कराने को कहा गया। आवास विकास द्वारा सीडा में नाली ह्यूम पाइप कार्य पूरा नहीं होने पर अध्यक्ष ने असंतोष व्यक्त किया। जनपद में अब तक कुल 129 एमओयू को धरातल पर लाने के सभी निवेशकों से वार्ता की गई। निवेशकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रस्तावित जीबीसी सितंबर माह में अधिक से अधिक निवेशकों को प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया। एमओयू में मेसर्स कीर्तिकुंज द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि मेरे भूखंड में समस्या है। जिस पर अध्यक्ष ने एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया। मेसर्स इमबरूसिया मार्केटिग पर अध्यक्ष ने उप निदेशक कृषि को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए। निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं में डीएम ने उपनिदेशक कृषि को संयुक्त निदेशक से समन्वय स्थापित करने को कहा। सीडा सभागार में प्रोजेक्टर स्क्रीन एवं स्टरीट लाइन लगवाने की मांग की।बैठक में सीडीओ साईं तेजा सीलम ने ओडीओपी उत्पाद, ऊनी दरी पर निर्यात के लिए संयुक्त निदेशक एमएसएमई को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, संयुक्त निदेशक एमएसएमई नैनी एलबीएस यादव, गौतम गिरी सहायक श्रमायुक्त, मनीष राय सहायक आयुक्त जीएसटी, जय प्रकाश सहायक प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें