जौनपुर जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से कुल 544 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर केवल 69 का समाधान किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।
डीएम अनुज कुमार झा की अध्यक्षता व एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में बदलापुर तहसील सभागार में मुख्य आयोजन किया गया। यहां 79 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। शेष संबंधित अधिकारियों को सौंपकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मौके पर एसडीएम बदलापुर अर्चना ओझा, पीडी जयकेश त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. एससी वर्मा, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि उपस्थित रहे। शाहगंज क्षेत्र में एसडीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कुल 59 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। मछलीशहर में एडीएम रामअछैबर की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 144 प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर आठ का निस्तारण किया गया।
एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार मुसाराम मौजूद रहे। जौनपुर: सदर स्थित काशी राम सामुदायिक भवन में एसडीएम सदर ऋषभ देशराज पुंडीर की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 43 प्रार्थना पत्र आए, 6 का निस्तारण किया गया। मड़ियाहूं में एडीएम भू-राजस्व गणेश सिंह की अध्यक्षता में 114 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 11 का निस्तारण हुआ। एसडीएम कुणाल गौरव, तहसीलदार कृष्णा राज सिंह मौजूद रहे। केराकत में एसडीएम नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 105 प्रार्थना पत्र आए। 21 का निस्तारण हुआ।