फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा

Wed, 07 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 द्वितीय चरण के पांच ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत पदों के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा हो पूरा हो गया। इस दौरान सिकरारा ब्लाक में 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 485 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था। जिसमें 35 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया और चार प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त किए गए। इस दौरान 446 नामांकन पत्र वैध पाए गए।
विज्ञापन


रामनगर ब्लाक में 106 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 696 प्रत्याशियों ने अपना नमांकन किया था। जिसमें 36 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया और तीन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त किए गए।

इस दौरान 657 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। रामपुर ब्लाक में 106 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 494 प्रत्याशियों ने अपना नमांकन किया था। जिसमें 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया और 11 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त किए गए। इस दौरान 469 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें