फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कांशीराम आवास के 520 फ्लैटों में कब्जे की शिकायत, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम शहरी आवास योजना के 520 फ्लैटों में आधे से अधिक पर अनधिकृत कब्जे की शिकायत सामने आई है।
विज्ञापन

आरोप है कि आवंटियों के आवास छोड़ने के बाद कई फ्लैटों में दूसरे लोग रहने लगे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सभी आवासों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।
योजना के तहत पात्र गरीब परिवारों को फ्लैट आवंटित किए गए थे। समय के साथ कई आवंटी आवास छोड़कर चले गए। इसके बाद खाली फ्लैटों में दूसरे लोगों के रहने की शिकायतें सामने आईं। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि खाली आवासों की निगरानी और नियमित सत्यापन क्यों नहीं कराया गया। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि आवंटियों ने आवास क्यों छोड़े और इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी थी या नहीं। मृत्यु, स्थानांतरण अथवा अन्य कारणों से खाली हुए आवासों की स्थिति भी जांची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि शिकायत संज्ञान में है। जल्द टीम गठित कर सभी 520 आवासों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। अनधिकृत कब्जा मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें