फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर अभद्र टिप्पणी, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर डॉ. आरसी पांडेय ने शुक्रवार को बरसठी थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। गोठाव गांव निवासी डॉ. आरसी पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि फेसबुक लाइव वीडियो के दौरान एक व्यक्ति ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि वीडियो सार्वजनिक रूप से प्रसारित होने से संबंधित नेताओं की प्रतिष्ठा और कांग्रेस पार्टी की छवि प्रभावित हुई है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान जिला सचिव अजीत सिंह और किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे मौजूद रहे। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें