फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिलाधिकारी, सीएमओ समेत तीन के खिलाफ परिवाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल कोर्ट में एंबुलेंस व आकस्मिक चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में होने वाली मौतों के मामले में अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के प्रार्थना पत्र पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष बुद्धिराम यादव व सदस्य विजयशंकर श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी, सीएमओ समेत तीन पर परिवाद दर्ज कर नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई के लिए 10 अगस्त तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने डीएम, सीएमओ व सीएमएस पर परिवाद दायर किया। दीवानी न्यायालय में रोजाना 10-15 हजार की संख्या में अधिवक्ता, वादकारी, कर्मचारी व अधिकारी आते हैं। एक डॉक्टर की नियुक्ति की गई है लेकिन, आकस्मिक चिकित्सा संयंत्र नहीं है, न ही एंबुलेंस की व्यवस्था है। बीते वर्षों में वादकारी के अलावा अधिवक्ता कृष्णागिरी व तीन दिन पूर्व 17 जुलाई को अधिवक्ता रिजवान अहमद की कोर्ट परिसर में हार्टअटैक से मृत्यु हो चुकी है। एंबुलेंस के आने में करीब एक घंटा का समय लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें